फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two persons died in accident

सीआरपीएफ दरोगा के बेटे को ट्रक ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
two persons died in accident
अमरोहा। अलग-अलग हुए हादसों में सीआरपीएफ दरोगा के बेटे और एक पीआरडी जवान की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीआरपीएफ दरोगा का बेटा बाइक से दवा लेने के लिए निकला था, जोया रोड स्थित अस्पताल के मोड़ पर ट्रक ने कुचल दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह हादसा अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में जोया रोड स्थित अस्पताल के मोड़ पर हुआ। कल्याणपुरा रोड कलक्ट्रेट के पीछे स्थित क्षत्रिय कालोनी में योगराज सिंह का परिवार रहता है। योगराज सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में उपनिरीक्षक हैं। 25 मई की शाम करीब छह बजे उनका विनोद (29) घर से दवाई लेने निकला था। अभी वह जोया रोड अस्पताल मोड़ पर पहुंचा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने विनोद की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्याग ने बताया कि उपनिरीक्षक पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed