फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two miscreants who looted a chain 11 days ago were arrested

Amroha News: 11 दिन पहले चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who looted a chain 11 days ago were arrested
गजरौला। पुलिस ने बाइक सवार बदमाश आजाद अली निवासी स्योहारा बिजनौर व फरमान निवासी मेरठ को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने 11 दिन पूर्व महिला से सोने की चेन लूटे जाने की घटना कबूल की। दोनों शातिर बदमाश कई बार जेल जा चुके हैं। आजाद के खिलाफ विभिन्न थानों में 37 और फरमान पर 37 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवार दोनों बदमाशों को तिगरी में चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया। बदमाश आजाद अली बिजनौर के जमालपुर गांव का रहने वाला है, लेकिन मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रहता है। दूसरा बदमाश फरमान ब्रह्मपुरी मेरठ के रशीदनगर का रहने वाला है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने 28 फरवरी की शाम टीचर कॉलोनी निवासी पुष्पा देवी से तमंचे दिखाकर सोने की चेन लूटना कबूल किया। पुष्पा देवी अपनी दो सहेलियों के साथ दूध लेने जा रही थी। बदमाशों से घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ ही दो तमंचे, दो कारतूस बरामद किए। सीओ ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं। जहां आजाद अली के खिलाफ मोदी नगर, नजीबाबाद, कंकर खेड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर, नौचंदी, सदर बाजार मेरठ, बाबूगढ़ सहित कई थानों में 37 मुकदमे दर्ज हैं। तीन बार उसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की गई। वहीं फरमान के खिलाफ मेरठ के जानी, परतापुर,भावनपुर, मवाना, सरधना, सरुरपुर सहित कई थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। आजाद अली कई बार जेल भी जा चुका है। कुछ दिनों पूर्व ही जेल से छूट कर आया।
विज्ञापन




















मांग कर लाई बिना नंबर की बाइक से की थी वारदात



गजरौला। इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि तीन महिलाओं को तमंचे दिखाकर एक से सोने के कुंडल लूटकर भागे बदमाश पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वारदात को अंजाम देते हैं। 28 फरवरी को उन्होंने जिस बाइक से वारदात को अंजाम दिया, उसे मांग कर लाए थे। वह बिना नंबर की थी। जिससे पकड़े न जा सकें। सीसीटीवी कैमरों में उनकी तस्वीर कैद हो जाने पर पुलिस उन तक पहुंची। थाना पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस का बड़ा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed