फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two laborers died in separate road accidents

Amroha News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो मजदूरों की मौत

Sat, 30 Dec 2023 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two laborers died in separate road accidents
अमरोहा। अलग-अलग दो सड़क हादसों में गजरौला थानाक्षेत्र के पाल गांव के रहने वाले केशपाल (27) और देहात क्षेत्र के गांव भटपुरा सकेनिया के रहने वाले सुनील कुमार (35) की मौत हो गई। दोनों ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों मृतक मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

पहला हादसा देहात थाना क्षेत्र के कैलसा में हुआ था। मृतक सुनील कुमार भटपुरा सकेनिया के रहने वाले भगवत सिंह के बेटे थे। वह डिडौली कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। रविवार को अपने साथी कड़ापुरा के रहने वाले निर्मल सिंह के साथ फैक्टरी गए थे। शाम के समय करीब 4:30 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान निर्मल सिंह बाइक चला रहे थे। तभी उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें अमरोहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान सुनील कुमार की मौत हो गई। सुनील कुमार के परिवार में पत्नी संगीता देवी के अलावा बेटा सुजल और पवित्र हैं। दूसरा हादसा हसनपुर के संभल अड्डे के पास हुआ।
विज्ञापन

केशपाल गांव पाल के रहने वाले प्रेमपाल सिंह के बेटे थे। प्रेमपाल सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। छोटे बेटे केशपाल बिजली ठेकेदार के साथ मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे उझारी में मजदूरी करके घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हसनपुर में संभल अड्डे के पास पहुंची। तभी अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी। हादसे में केशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अमरोहा जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की रात केशपाल की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर ने दोनों की मौत का कारण सिर में गहरी चोट लगा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed