फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two including farmer died in Hasanpur area due to fever

Amroha News: बुखार से हसनपुर क्षेत्र में किसान समेत दो की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two including farmer died in Hasanpur area due to fever
अमरोहा/हसनपुर। जिले में बुखार का कहर बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग को भी इस पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। हसनपुर क्षेत्र के गांव गंगवार में हामिद हुसैन (55) व गांव भैसरौली निवासी पुतला देवी (60) की मौत हो गई। दोनों को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उधर, जिला अस्पताल में भी हर दिन बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी हामिद हुसैन को पिछले आठ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पास के ही निजी चिकित्सक से उपचार करवाया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार को उनकी मौत हो गई। वह किसान थे। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, गांव भैसरौली निवासी पुतला देवी को छह दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पास के ही निजी चिकित्सक के उपचार करवाया। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

-----
ओपीडी में बुखार के मरीजों की भरमार
अमरोहा। जिला अस्पताल में रोजाना सैंकड़ों की तादाद में बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को डेढ़ हजार लोगों की ओपीडी रही। जिसमें दो सौ लोग बुखार से पीड़ित थे। बुखार का आलम यह है कि जिला अस्पताल में एक बेड पर दो दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों के चलते वार्ड फुल चल रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल के अलग अलग वार्डों में बुखार के 57 और डेंगू के 17 मरीज भर्ती रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी बुखार पर काबू पाने के लिए रोजाना अलग अलग गांवों में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर रहा है। लेकिन इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बुखार के मरीजों के लिए खोला गया आइसोलेशन वार्ड
अमरोहा। इन दिनों बुखार के मरीज बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। भीड़ बढ़ने के चलते मरीजों को बेंच, स्ट्रेचर पर इलाज कराना पड़ रहा है। यही नहीं एक-एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती हो रहे हैं। अमर उजाला लगातार जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं और मरीजों की बेबसी को लेकर खबर प्रकाशित कर रहा है। चार दिन पहले भी एक बेंच पर तीन-तीन मरीजों को बैठाकर ड्रिप लगाई जा रही थी। मरीज लाचार नजर आ रहे थे। जिसके बाद महकमे के अधिकारियों की नींद खुली। उन्होंने जिला अस्पताल के आइसोलशन वार्ड को भी बुखार के मरीजों के लिए खोल दिया। सोमवार को आइसोलेशन वार्ड में बुखार के 12 मरीज भर्ती रहे। सीएमएस डॉ. प्रेमा पंत त्रिपाठी का कहना है कि मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते आइसोलेशन वार्ड खोलना पड़ा। यहां 12 मरीज एक साथ भर्ती किए जा सकते हैं। मरीजों की सुविधा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed