फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two including electrician died in bike collision in Hasanpur

Amroha News: हसनपुर में बाइकों की भिड़ंत में इलेक्ट्रीशियन समेत दो की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two including electrician died in bike collision in Hasanpur
हसनपुर (अमरोहा)। रहरा मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों के सिर में गहरी चोट लगी थी। युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव कालका वाली डगरोली निवासी मजदूर सुरेश का 20 वर्षीय बेटा देवेंद्र इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। देवेंद्र हसनपुर में स्थित एक दुकान पर काम भी करता था। परिजनों के मुताबिक देवेंद्र बुधवार रात करीब 8:30 बजे बाइक पर सवार होकर गांव से हसनपुर की दिशा में जा रहा था। रहरा अड्डे पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें दूसरी बाइक पर सवार 22 वर्षीय विपिन पुत्र रणबीर भी घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। देवेंद्र दो भाइयों में बड़ा था जबकि विपिन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


दो मई को जानी थी देवेंद्र की बरात
रहरा मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में हुई देवेंद्र की मौत से परिजन सदमे में हैं। 2 मई को देवेंद्र की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थी। सब बहुत खुश थे, लेकिन ऐसा क्या मालूम था कि शादी से पहले ही देवेंद्र एक हादसे में दुनिया को छोड़ कर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed