फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two including a gangster arrested in encounter

Amroha News: मुठभेड़ में गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two including a gangster arrested in encounter
डिडौली (अमरोहा)। गोकशी के इरादे से आम के बाग में घूम रहे संभल के दो बदमाशों ने घेराबंदी करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह जख्मी हो गए। एक सिपाही की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में संभल के गैंगस्टर शानू कुरेशी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शुक्रवार की रात डिडौली इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस को दो बदमाशों के घूमने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस ने हटव्वा मार्ग स्थित आम के बाग में बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

बदमाश की गोली हाथ में लगने से इंस्पेक्टर हरीशवर्धन सिंह जख्मी हो गए। जिस पर एसओजी, अमरोहा देहात और रजबपुर थाना पुलिस को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर गया। बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने मौके से भाग रहे दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मियों ने घायल इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान गोली लगने से घायल बदमाश ने अपना नाम शानू कुरैशी निवासी सिरसी थाना नखासा और उसके साथी ने अपना नाम तंजीम निवासी ओवरी थाना असमोली संभल बताया। उनके पास से पुलिस ने बगैर नंबर की बाइक, दो तमंचा-कारतूस और कटान करने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed