{"_id":"6abad6b94b0941ce98078f1e","slug":"two-houses-damaged-by-rain-family-has-a-narrow-escape-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-174217-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
हसनपुर/रहरा। क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण हादसों का सिलसिला जारी है। रहरा थाना क्षेत्र और हसनपुर के गांवों में बारिश की वजह से मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
पहली घटना रहरा थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर की है। गांव निवासी ऋषिपाल रविवार की रात अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात लगभग 11 बजे अचानक उनके कमरे की छत की कड़ी टूट गई और देखते ही देखते पूरी छत नीचे आ गिरी। ईंटें और मलबे के गिरने की तेज आवाज सुनकर ऋषिपाल और उनके परिवार की आंख खुल गई। स्थिति को भांपते हुए सभी लोग तुरंत बाहर की ओर भागे, जिससे एक बड़ा हादसा बच गया और परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया। पीड़ित ऋषिपाल ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की गुहार लगाई है।
वहीं, दूसरी घटना हसनपुर के डांकेवाली गांव की है। रविवार शाम को गांव निवासी अमरपाल के घर की बाउंड्री और टिन शेड लगातार हो रही बारिश का दबाव नहीं झेल सके और भरभरा कर गिर पड़े। इस हादसे में घर के अंदर रखा काफी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय का कहना है कि नुकसान का आंकलन कराया जाएगा।