फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two groups clashed over an old rivalry in Kanpur, leading to a case against 16 people from both sides.

Amroha News: कनपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से 16 लोगों पर प्राथमिकी

Tue, 23 Jun 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 23 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over an old rivalry in Kanpur, leading to a case against 16 people from both sides.
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में गांव निवासी अधिवक्ता जावेद अख्तर ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे वह अपने भाई हारून के साथ ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। रास्ते में मस्जिद के पास पहले से मौजूद मुत्तलिब, कमर आलम, अनस, आसिम, आमिर, कुद्दूस, आकिब और साकिब ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। हमले में जावेद और हारून घायल हो गए। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे अलतमश और मेराज को भी आरोपियों ने पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष के कमरे आलम ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे हारून, जावेद, उवैस, अफरोज, अलतमश, इमरान, मेराज और मजाहिर उसके घर में घुस आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बेटे अरवाज पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में अरवाज गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जा रही है।साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed