{"_id":"69e29170281f375fc505224e","slug":"two-friends-drowned-while-bathing-at-paurara-ghat-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-161808-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पौरारा घाट पर नहाने गए दो दोस्त डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पौरारा घाट पर नहाने गए दो दोस्त डूबे
Sat, 18 Apr 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
रहरा। थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में गंगा नदी में नहाने गए आठ दोस्तों में से दो दोस्त डूब गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए। युवकों की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर से शुक्रवार की दोपहर को आठ दोस्त गांव के पास ही पौरारा गंगा घाट पर नहाने गए थे। इस दौरान नहाते समय गहरे पानी में जाकर सोहित(18) और अतुल (22) डूब गए। साथियों ने शोर मचाते हुए उनकी तलाश करने की कोशिश की लेकिन नहीं मिले। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद देरशाम दोनों के शव बरामद हो गए। मृतक सोहित परिवार में दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। जबकि अतुल तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। दोनों परिवारों में युवकों की मौत से दुखों का पहाड़ टूट गया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि गंगा में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं। कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। संवाद