फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two employees of a micro finance company ran away with Rs 1 lakh

Amroha News: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक लाख रुपये लेकर दो कर्मचारी भागे

Mon, 19 May 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 19 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two employees of a micro finance company ran away with Rs 1 lakh
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

ऋण की वसूली में लगे दो कर्मचारी माइक्रो फाइनेंस कंपनी का करीब एक लाख रुपये लेकर भाग गए। शाखा प्रबंधक ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर में कमेलपुर रोड पर मिडलैंड माइक्रोफिन लिमिटेड नाम से फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कंपनी के शाखा प्रबंधक शाहनवाज त्यागी ने कंपनी के दो कर्मचारी कल्लू कुमार उर्फ अनुज कुमार व निशांत पर 1.10 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि कल्लू कुमार व निशांत कंपनी द्वारा दिए गए ऋण की वसूली का काम करते थे।
विज्ञापन

कल्लू ने अक्तूबर 2024 में कंपनी के ग्राहकों से 56 हजार रुपये व निशांत ने 55 हजार रुपये वसूल कर कंपनी के खाते में जमा नहीं कराए। ग्राहकों द्वारा ऋण की अदायगी की रसीद दिखाने पर गबन की जानकारी हुई। इस दौरान दोनों कंपनी छोड़कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कल्लू कुमार व निशांत के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed