{"_id":"677c35ef143c51664806351f","slug":"two-bikes-collided-in-the-fog-two-youths-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-132070-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोहरे में दो बाइकें टकराईं, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोहरे में दो बाइकें टकराईं, दो युवकों की मौत
Tue, 07 Jan 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। संभल-हसनपुर मार्ग पर कोहरे के कारण रविवार रात दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर घायल तीन युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया। इनमें एक की पहचान चंदौसी के लक्ष्मणगंज वारिस नगर निवासी शहबाजुल (20) के रूप में हुई। जबकि, दूसरे बाइक सवार की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसके हाथ पर ओम लिखा है।
संभल जिले के चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज वारिस नगर निवासी शहबाजुल दोस्त अनिकेत के साथ रविवार रात बाइक से हसनपुर की ओर से संभल की तरफ जा रहे थे। रात में कोहरा बहुत अधिक था। जैसे ही उनकी बाइक संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव भीकनपुर के पास पहुंची तो सामने से आई दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार शहबाजुल और उसका दोस्त अनिकेत घायल हो गया। जबकि, दूसरी बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शहबाजुल व दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया।
घायल अनिकेत को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं होने पर उसके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि दो बाइकों भिड़ंत में दो युवकों की मौत हुई है। दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसके हाथ पर ओम लिखा है। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष है।
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी में काम करता था शहबाजुल
संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव भीकनपुर में बाइकों की भिड़ंत में मरने वाला चंदौसी निवासी शहबाजुल दिल्ली में एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता था। वह दोस्त के साथ दिल्ली से बाइक से चंदौसी लौट रहा था। लेकिन, रास्ते में ही दोनों दोस्त हादसे का शिकार हो गए। शहबाजुल दो भाइयों में बड़ा था। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।