फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two bike thief arrested

बाइक चोर गिरोह का सरगना समेत दो गिरफ्तार, सात बाइकें बरामद.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
two bike thief arrested
अमरोहा। डिडौली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सरगना समेत दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। एक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की सात बाइकें और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों पर गोकशी-पुलिस मुठभेड़ जैसे पंद्रह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात इंस्पेक्टर मोहित चौधरी, एसएसआई सतेंद्र सिंह, एसआई धर्मेंद्र खोखर, कांस्टेबल टिंकु, आशीष कुमार, सोनू कुमार और रविस कुमार खैय्या माफी तिराहा पर वाहन चैकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने अलग-अलग बाइकों पर सवार नफीस निवासी मोहल्ला डूंगर सराय कोतवाली नगर जनपद संभल और आरिफ निवासी चौधरपुर डिडौली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जबकि तीसरा आरोपी रिहाज निवासी शहबाजपुर कलां थाना असमौली जनपद संभल फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद कीं। जबकि तलाशी के दौरान दो तमंचा और चार जिंदा कारतूस भी मिले। बाद में उनकी निशानदेही पर एक निजी इंटर कालेज के पीछे खाली प्लॉट की झाड़ियों में छिपा कर रखी गईं चार बाइकें और बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक तीनों आरोपी नई उम्र के वाहन चोर है, जो आर्थिक लाभ लेने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी कर बेच देते हैं। उन्होंने दो बाइक सोलह जून को गंगदासपुर और सलेमपुर नवादा गांव से चोरी करना कबूल किया है। इसमें नसीम शातिर किस्म का अपराधी है, जो गिरोह का सरगना भी है। इस पर संभल में गौकशी, पुलिस मुठभेड़ और अवैध शस्त्र रखने संबंधित नौ मुकदमे दर्ज हैं। जबकि आरिफ पर छह मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed