{"_id":"6a18ac3eea8482e5dd09d142","slug":"two-arrested-with-stolen-goods-from-under-construction-hotel-jpnagar-news-c-282-1-rmp1026-172056-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निर्माणाधीन होटल से चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निर्माणाधीन होटल से चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट। थाना पुलिस ने हाईवे किनारे निर्माणाधीन ढाबे से सरिया और बैटरी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया सरिया, बैटरी और एक ट्रक भी बरामद किया है। यह चोरी दो दिन पहले 26 मई की रात को हुई थी।
थाना क्षेत्र के मुंडिया गांव निवासी दिलशाद ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह हाईवे किनारे एक होटल का निर्माण करा रहे हैं। 26 मई की रात में करीब डेढ़ क्विंटल सरिया और होटल पर खड़ी कैंटर से एक बैटरी चोरी हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी सामान नहीं मिला था। पुलिस ने दिलशाद की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली। कुछ लोग चोरी का माल एक कंटेनर में भरकर मनकरा सड़क की ओर जा रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मनकरा गांव से पहले एक कंटेनर को रोका। तलाशी के दौरान चोरी किया गया सरिया और बैटरी बरामद हुई। पुलिस ने कंटेनर सवार राजू और गुरमीत सिंह निवासी बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद ट्रक को सीज कर दोनों का चालान कर दिया गया है।