फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two accused arrested with four stolen bikes

चोरी की चार बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with four stolen bikes
चोरी की चार बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमरोहा। वाहन चेकिंग के दौरान देहात थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक और बरामद हुईं। इसमें एक बाइक दिल्ली से चोरी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि सोमवार की सुबह एसओ देहात सुनील मलिक, बंबूगढ़ चौकी प्रभारी विपिन कुमार, सिपाही जागन सिंह, रूपेंद्र कुमार और सौरभ कुमार अतरासी रोड स्थित धनौरा तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक को पुलिस के देख कर वापस भगने लगे। शक के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से मिली बाइक चोरी की निकली। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सैफ अली निवासी मकसूदपुर नवादा थाना डिडौली और भूरा निवासी कांकर सराय बताया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर अतरासी रोड पर पुल के नीचे कब्रिस्तान के पास से चोरी की तीन बाइक और बरामद की गईं। इनमें से एक बुलेट दिल्ली के बाड़ा हिंदुराव और दूसरी बाइक अमरोहा नगर से चोरी की थी। आरोपियों से तमंचा भी बरामद हुआ है। दोनों न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed