फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Twenty-day-old calf dies in dog attack; case registered against owner.

Amroha News: कुत्ते के हमले में बीस दिन की बछिया की मौत, मालिक पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Twenty-day-old calf dies in dog attack; case registered against owner.
गजरौला। पालतू कुत्ते के हमले में घायल 20 दिन की बछिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कुत्ते के मालिक दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नंगला माफी निवासी मूलचंद सिंह का कहना है कि उनकी बेटी बीते शुक्रवार सुबह छह बजे घेर में गाय का दूध निकालने गई थी। उमेश व उसका भाई मुकेश रास्ते में अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहे थे। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उनके घर के सामने बेटी पर कुत्ता छोड़ दिया। उसने किसी तरह भाग कर जान बचाई, लेकिन कुत्ते ने उनकी बीस दिन की बछिया पर हमला कर घायल कर दिया। उसका उपचार कराया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ग्रामीण मूलचंद सिंह की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed