फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Truck tramples over three-year-old child crossing the road, dies

सड़क पार कर रहे तीन साल के बच्चे को ट्रक ने रौंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Truck tramples over three-year-old child crossing the road, dies
उझारी सड़क हादसे में मृतक समद का फाइल फोटो - फोटो : HASANPUR
उझारी। संभल मार्ग पर क्षेत्र में ढक्का मोड़ के नजदीक तीन वर्षीय मासूम बच्चे को सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के ढक्का मोड़ निवासी वकील अहमद की कैंटीन है। गुरुवार दोपहर एक बजे उसका 3 वर्षीय पुत्र मोहम्मद समद अपने पापा की दुकान पर आ रहा था। जैसे ही वह सड़क पार करने लगा। तभी अचानक तेज रफ्तार हसनपुर दिशा से आ रहे ट्रक ने उसको रौंद दिया और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश करने लगा। परंतु जमा भीड़ ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई है। दोनों पक्षों में फैसले की बात चल रही है यदि तहरीर मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed