फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Truck driver killed in car collision

Amroha News: कार की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

Fri, 10 Mar 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Mar 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Truck driver killed in car collision
गजरौला। हसनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने रजबपुर थाना क्षेत्र के पीपली दाऊद निवासी ट्रक चालक देवेंद्र सिंह (40) को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक देवेंद्र सिंह पुत्र राजपाल सिंह बृहस्पतिवार को तीन बजे गजरौला से घर लौट रहे थे। वह बाइक पर सवार थे। हसनपुर रोड पर सिहाली जागीर से कुछ दूर थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक की हादसे में मौत की जानकारी मिली है। परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed