फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tricolor yatra taken out in memory of the martyrs of Kakori incident

काकोरी कांड के शहीदों की याद में निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति तराने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra taken out in memory of the martyrs of Kakori incident
अमरोहा में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकालते अधिकारी, नेता व अन्य। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। काकोरी कांड के शहीदों की याद में गांधी मूर्ति से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस बीच बारिश शुरू होने के कारण तिरंगा यात्रा को आंबेडकर पार्क पर समाप्त कर दिया गया। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि देश की आजादी में काकोरी कांड का अहम योगदान है। क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को ताकत का अहसास कराया था। इसके बाद प्रभातफेरी आंबेडकर पार्क के लिए निकाली गई। तिरंगा यात्रा में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, नागरिक सुरक्षा, स्वयं सेवी संस्था के वॉलंटियर मौजूद रहे। पुलिस बैंड में राष्ट्रीय गीतों की धुन के साथ शहर की सड़कों से गुजरी। इस दौरान एसपी पूनम, डीडीओ प्रदीप यादव, अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जग्गा, भाजपा नेता प्रेम सिंह सैनी, पूरन सिंह सैनी आदि रहे। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में काकोरी से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। इसके अलावा राष्ट्रगान में लोग शामिल हुए। कई लोगों ने तोरणद्वार में सेल्फी ली। इस दौरान एसपी पूनम, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed