फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tricolor will be hoisted at every house on 15th August

15 अगसत को हर घर पर लहराएगा तिरंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted at every house on 15th August
मंडी धनौरा। आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए विकास खंड के प्रत्येक गांव में घर-घर के ऊपर तिरंगा लहराएगा। अमृत सरोवरों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए विकास खंड में अधिकारियों द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जाएगा। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर गांवों में मौजूद घरों का विवरण तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

आगामी 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए केंद्र व प्रदेेश सरकार हर उपाय कर रही है। विकास खंड के एक अधिकारी ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर विकास खंड की प्रत्येक ग्राम पंचायतों के प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा लहराएगा। सरकार प्रत्येक परिवार को तिरंगा झंडा प्रदान करेगी। बताया जाता है कि 24 वर्ग फीट साइज का तिरंगा प्रत्येक घर पर लगेगा। विकास खंड में वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक 34696 परिवार हैं। प्रत्येक परिवार को अपने घर पर तिरंगा लगाना होगा। अमृत सरोवरों पर भी तिरंगा लगाया जाएगा। राष्ट्रीय झंडे की मर्यादा व प्रोटोकाल का ध्यान रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक भी किया जाएगा। तिरंगे का वितरण गांव के राशन विक्रेता के जरिए घर-घर किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed