{"_id":"58d433434f1c1b870a1a3584","slug":"tree-prv-employee-suspaind","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-100 के तीन पीआरवी कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-100 के तीन पीआरवी कर्मी निलंबित
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य में शिथिलता बरतना तथा ड्यूटी से नदारद रहना यूपी-100 के पीआरवी कर्मियों को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी समेत तीन को निलंबित कर दिया, जबकि दो के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।
यूपी-100 के पीआरवी कर्मी भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने लगे हैं, इस पर अनायास हर कोई यकीन नहीं कर सकता। मगर ऐसा मामले सामने आया है। यूपी-100 का पीआरवी कर्मी मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार काफी समय से ड्यूटी से नदारद चल रहा था।
अफसरों के निर्देश पर भी वह ड्यूटी पर नहीं आया। हसनपुर सर्किल में यूपी-100 का रिजर्व में तैनात आरक्षी शीशपाल व बछरायूं थाना क्षेत्र में यूपी-100 के कांस्टेबल धनुज कुमार पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप था। कई बार हिदायत देने के बावजूद सुधरने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस अधीक्षक डा. शिवा शिंपी चनप्पा ने तीनों को सस्पेंड कर दिया। वहीं मोहित कुमार व जीतेंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने जांच के निर्देश दिए हैं।