{"_id":"6939ce22f3cc615aed0a0635","slug":"transport-operator-returning-home-from-moradabad-died-in-an-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-153148-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मुरादाबाद से घर लौट रहे ट्रांसपोर्ट संचालक की हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मुरादाबाद से घर लौट रहे ट्रांसपोर्ट संचालक की हादसे में गई जान
Thu, 11 Dec 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
जोया। मुरादाबाद से घर लौट रहे ट्रांसपोर्ट संचालक अफसर (35) को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच- पड़ताल की। पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
अफसर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव निवासी अजीज के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी कासमा के अलावा तीन बच्चे हैं।
परिजनों के मुताबिक अफसर ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। बुधवार की सुबह ट्रांसपोर्ट के काम से ही मुरादाबाद गए थे। बाइक सवार अफसर ने हेलमेट लगा रखा था। दोपहर में मुरादाबाद से लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तभी अज्ञात वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अफसर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अफसर को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी हादसा स्थल पहुंच गए थे। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद