फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   transformers

जून में फुंक गए जिले में 579 ट्रांसफॉर्मर, सबसे अधिक 25 केवी के 403

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
transformers
अमरोहा। मौसम के तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ बिजली निगम भी ट्रांसफॉर्मर के फुंकने का रिकॉर्ड बना रहा है। जून में कुल 579 ट्रांसफॉर्मर फुंक गए हैं। इसमें सर्वाधिक ट्रांसफॉर्मर 25 केवी क्षमता के 403 ट्रांसफॉर्मर है। इससे बिजली निगम को नुकसान हो रहा है। वहीं क्वालिटी पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि निगम के इंजीनियर, ओवरलोडिंग को प्रमुख वजह बता रहे हैं। निगम के इंजीनियर का दावा है कि सभी ट्रांसफॉर्मर को बदला जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में चार वितरण खंड हैं। बिजली की सप्लाई के लिए चौक चौराहों पर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। यहां से उपभोक्ता के घर के पास के बिजली के खंभे तक केबिल बिछाया गया है। जून में मौसम के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। इसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बिजली निगम का दावा कि ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं। जून में कुल 579 ट्रांसफॉर्मर फुंक गए हैं। इसमें 10 केवी के 38, 16 केवी के तीन, 25 केवी के 403, 63 केवी के 67, 100 केवी के 53, 160 केवी के एक, 250 केवी के चार, 400 केवी के नौ, 630 केवी के एक ट्रांसफॉर्मर खराब हुआ है। इसके अलावा वितरण खंडवार ट्रांसफॉर्मर खराब होने वालों में अमरोहा प्रथम में 146, अमरोहा द्वितीय में 134, गजरौला प्रथम में 138 और गजरौला द्वितीय-हसनपुर में 161 ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं।
विज्ञापन

अमरोहा द्वितीय में 400 केवीए के छह ट्रांसफॉर्मर
अमरोहा। अधिक क्षमता के ट्रांसफॉर्मर खराब होने का रिकार्ड अमरोहा द्वितीय का नाम है। यहां पर 400 केवीए के सर्वाधिक छह ट्रांसफॉर्मर अमरोहा द्वितीय में खराब हुए हैं, जब कुल नौ ट्रांसफॉर्मर फुंके हैं। वहीं गजरौला द्वितीय हसनपुर में 630 केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर फुंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed