फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Transformer burnt in smoke in Sheonali

Amroha News: श्यौनाली में धू-धूकर जला ट्रांसफार्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt in smoke in Sheonali
जोया। गांव श्यौलानी में बृहस्पतिवार रात सड़क किनारे रखा ट्रांसफार्मर धू-धूकर जल उठा। जिससे मार्ग पर आवागमन थम गया। बताया जा रहा है कि शाम चार बजे से ही ट्रांसफार्मर में कुछ कमी थी। चंद घंटे बाद ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के साथ आग लग गई। सूचना के बाद बिजली बंद कराई। श्यौनाली में लगातार बिजली की समस्या को लेकर ग्रामवासियाें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन ट्रांसफार्मर में आग लगाती रहती है। गांव में 65 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। लेकिन आबादी के चलते उसकी क्षमता कम है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर का तेल निकलता रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम 4 बजे से बिजली की समस्या हो रही थी। ट्रांसफार्मर से टू फेस लाइट निकल रही थी। रात्रि नौ बजे के बाद फाल्ट होने के साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना के बाद अधिकारियों ने आपूर्ति बंद कराई। जेई श्रवण कुमार ने बताया कि फाल्ट होने के बाद ट्रांसफार्मर में आग लगी। दूसरे ट्रांसफार्मर को मंगाया जा रहा है। जिससे आपूर्ति सुचारु रहे। बता दें कि इस ट्रांसफार्मर से गांव के विद्यालय में बिजली आपूर्ति होती है और मतदान केंद्र भी बना है। संवाद
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed