{"_id":"64c034c25c4ac32a460d6c74","slug":"transformer-blew-up-power-supply-to-100-houses-disrupted-for-16-hours-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-1703-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रांसफार्मर फुंका, 16 घंटे बाधित रही 100 घरों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रांसफार्मर फुंका, 16 घंटे बाधित रही 100 घरों की बिजली आपूर्ति
Wed, 26 Jul 2023 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। उमस और भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फुंक रहे हैं। शहर के मोहल्ला अतरपुरा में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से 100 घरों की बिजली 16 घंटे गुल रही। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण नागरिक पेयजल को तरस गए। आस पास के हैंडपंप से पानी भर कर काम चलाना पड़ा। इनवर्टर जवाब देने के कारण चैन की नींद नहीं सो पाए। फ्रिज में रखे दूध, फल, सब्जी आदि खराब होने के कगार पर पहुंच गए।
ओवरब्रिज के पास 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। जिससे तीन सौ घरों को बिजली दी जा रही है। सोमवार की रात 12 बजे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण फुंक गया। जिससे अतरपुरा मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं आने के कारण भीषण गर्मी से बेहाल लोगों ने बिजलीघर फोन किया, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। एक्सईन से लेकर जेई का भी फोन नहीं उठा। रात भर बिजली नहीं आने से बेहाल लोग चैन की नींद नहीं सो सके। सबमर्सिबल नहीं चलने के कारण सुबह पानी का इंतजाम नहीं किया जा सका। जिससे सबसे अधिक दिक्कत पेयजल की हुई। पानी के टैंक खाली हो गए। इनवर्टर भी जवाब दे गए। सुबह को आठ बजे जेई अजय कुमार कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। खासी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे ट्रांसफार्मर बदला गया। तब आपूर्ति सुचारू की गई, लेकिन इस दौरान एबी केबल फुंक गया। जिससे 100 घरों की आपूर्ति फिर बाधित हो गई। शाम को चार बजे नया केबल लगाकर आपूर्ति सुचारू की गई। 16 घंटे बिजली गुल रहने के कारण जहां लोग पेयजल को तरस गए। फ्रिज में रखी सब्जी, दूध, फल आदि खराब होने के कगार पर पहुंच गए। जेई ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे बिजली सुचारू कर दी गई थी, लेकिन एबी केबल फुंक जाने से परेशानी का सामना करना पड़ा।