फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   transfer in police men

इंस्पेक्टर अरिहंत को गजरौला, राजेंद्र पुंडीर को हसनपुर की कमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
transfer in police men
इंस्पेक्टर अरिहंत को गजरौला, राजेंद्र पुंडीर को हसनपुर की कमान
विज्ञापन

अमरोहा। एसपी ने आठ इंस्पेक्टर समेत ग्यारह थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि अमरोहा नगर इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा को पीआरओ बनाया गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से हरीश वर्धन सिंह को नगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बछरायूं इंस्पेक्टर अमर सिंह को पुलिस कार्यालय किया गया है। जबकि सर्विलांस प्रभारी रणवीर सिंह को सैदनगली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सैदनगली इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को गजरौला प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जबकि हसनपुर इंस्पेक्टर अरविंद त्यागी को प्रभारी डायल 112 बनाते हुए अपराध निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर को हसनपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ प्रभारी निरीक्षक गजरौला राजेश कुमार तिवारी को बछरायूं थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अमरोहा देहात थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह को एसएसआई सैदनगली नियुक्त किया गया है। पीआरओ सत्येंद्र सिंह को देहात थाने की कमान सौंपी गई है। ऐसे ही एसओजी प्रभारी विजेंद्र मलिक को सर्विलांस प्रभारी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed