फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   transfarmer stolen by thief

एमडीए कालोनी से ट्रांसफार्मर चोरी, छह लाख की चपत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
transfarmer stolen by thief
एमडीए कालोनी में इसी जगह रखा हुआ था ट्रांसफार्मर। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। चौपला पुलिस चौकी के निकट स्थित एमडीए कॉलोनी में रखा बिजली का ट्रांसफार्मर रात में किसी समय चोरी हो गया। जानकारी सुबह को हो सकी। विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। पॉश कॉलोनी में चोरी की इस सनसनीखेज घटना से लोग सकते में हैं। तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सवेरे हाईवे किनारे स्थित एमडीए कॉलोनी में पीछे वाली साइड में स्थित पार्क में रखा ट्रांसफार्मर गायब देख लोगों के होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग और पुलिस को दी गई। पार्क के पास वाली दीवार का कुछ हिस्सा टूटा पड़ा था। चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसका कीमती सामान चोरी कर लिया था। मौके पर मौजूद जेई साहब सिंह ने बताया कि विभाग को छह लाख की क्षति पहुंची है। वहीं, मौजूद लोगों ने बताया कि मध्यरात्रि को लाइट गुल होने पर उन्होंने सोचा कि कहीं फाल्ट अथवा रोस्टिंग हुई होगी। सुबह तक लाइट नहीं आई और ट्रांसफार्मर चोरी होने की खबर से कॉलोनी में रहने वाले भी सकते में आ गए। एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि जांच की जा रही है। जेई साहब सिंह ने बताया कि तहरीर दे दी गई है। बता दें कि 28 जनवरी को गजरौला पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले छह युवकों को पकड़कर जेल भेजा था। इससे लगा था कि अब चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग जाएगा लेकिन कॉलोनी में हुई इस घटना ने पुलिस के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

कॉलोनी में रहते हैं विधायक और सीओ
गजरौला। एमडीए कॉलोनी में मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा एवं सीओ मोनिका यादव का भी आवास है। इसके अलावा पुलिस के कई कर्मचारी और अधिकारियों के साथ ही कई बड़े लोगों का आशियाना भी इसी कॉलोनी में है। ऐसे में इस कॉलोनी में ट्रांसफार्मर चोरी की इस दुस्साहसिक घटना से पुलिस सक्रियता की कलई खुल गई है। हालांकि मुख्य गेट पर हर वक्त होमगार्ड तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लाई नहीं मिलने से लोग हैं बेहाल
गजरौला। मंगलवार की मध्यरात्रि में ही चोर एमडीए कॉलोनी के पार्क में रखा ट्रांसफार्मर चोरी करके ले गए थे। दिनभर कॉलोनी के आधे हिस्से में रहने वालों को बिजली नहीं मिली। एमडीए रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक एवं शिक्षक नेता विपिन पांघाल ने बताया कि कॉलोनी में दो ट्रांसफार्मर थे। इस संबंध में एक्सईएन हरीश चौधरी से भी बात की है। देर शाम तक वहां वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे लोग काफी परेशान थे।

चौपला क्षेत्र में आई अपराधों की बाढ़
गजरौला। चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र में अपराधों की बाढ़ आई हुई है। 30 जनवरी की रात को यहां हाईवे रिसोर्ट में एयरफोर्स के वारंट ऑफिसर का लाखों की नकदी भरा बैग छीन लिया गया था। तीन जनवरी की शाम को भारतीय स्टेट बैंक की सहायक प्रबंधक गुंजन कुमारी का पर्स बाइक सवार बदमाश ने लूट लिया था। अब चोरों ने एमडीए कॉलोनी में रखा ट्रांसफार्मर ही चोरी कर लिया। इससे साफ जाहिर है कि चोर-उचक्कों के हौसले किस कदर बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed