फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   traffic jam at afternoon

सुबह से दोपहर तक जाम में जूझता रहा शहर

Sat, 18 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 18 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
traffic jam at afternoon
अमरोहा के टीपी नगर चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
शहर में जाम का झाम लोगों के जी जा जंजाल बन चुका है। इसके बाद भी विभाग की ओर से जाम से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।  कांवड़ यात्रा के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने और भारी वाहनों की वजह से शनिवार को टीपी नगर चौराहा भीषण जाम की जद में रहा। चारों तरफ से आने वाले वाहनों के पहिए थमने से वाहनों की लंगी-लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन रोड पर एक अधिकारी की नीली बत्ती लगी गाड़ी जाम में फस गई। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। जोया और बिजनौर रोड की दिशाओं से आने वाले भारी वाहनों की वजह से आए दिन टीपी नगर पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन


बिजनौर और स्टेशन रोड पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाने से राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लगने वाले जाम के झाम से निपटने के लिए विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शनिवार को भी शहर का टीपी नगर चौराहा सुबह से लेकर दोपहर दो बजे का बाद तक जाम की चपेट में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी की नीली बत्ती लगी गाड़ी जाम में फंसने से ड्यूटी पर तैनात पुलिस में हड़कंप मच गया। घटों लोग जाम में फंस कर बेहाल होते रहे और प्रशासन की व्यवस्था को कोसते रहे। कड़ी मश्क्कत के बाद किसी तरह पुलिस ने दोपहर दो बजे के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed