{"_id":"6abad6f7a4f0e5e68203f5a9","slug":"trade-show-to-open-avenues-to-global-markets-for-amrohas-industries-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174233-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा के उद्योगों के लिए ट्रेड शो खोलेगा वैश्विक बाजार के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा के उद्योगों के लिए ट्रेड शो खोलेगा वैश्विक बाजार के रास्ते
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रेटर नोएडा में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अमरोहा के पारंपरिक और कुटीर उद्योगों को वैश्विक बाजार की राह आसान हुई है। जिले की जीआई टैग प्राप्त ढोलक के साथ सेव, हैंडलूम, रेडीमेड गारमेंट्स, वुडन हैंडीक्राफ्ट और कंबल जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। ट्रेड शो में 28 सितंबर तक 35,387 बीटूबी बैठकें हो चुकी हैं। ऐसे में अमरोहा के उद्यमियों को नए खरीदारों और निर्यात कारोबार से जुड़ने की उम्मीद है।
उद्योग उपायुक्त अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमरोहा की ढोलक का कारोबार सौ साल से अधिक पुराना है। जिले में 400 से अधिक इकाइयां इससे जुड़ी हैं और सालाना करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका समेत देश के विभिन्न हिस्सों से ढोलक की मांग बनी हुई है। ट्रेड शो में अमरोहा की छह इकाइयां अपने उत्पाद लेकर पहुंची हैं। इससे छोटे कारीगरों और उद्यमियों को सीधे खरीदारों से संपर्क का अवसर मिला है। जिले का हैंडलूम कारोबार भी कभी देश-विदेश में पहचान रखता था। वर्तमान में इसकी चमक कुछ फीकी पड़ी है, लेकिन कारोबार अभी भी करोड़ों रुपये का है। ट्रेड शो में हैंडलूम और गारमेंट्स की मौजूदगी इस उद्योग के लिए नए बाजार तलाशने का अवसर है। अमरोहा के उद्योगों को अब स्थानीय बिक्री से आगे निर्यात और वैश्विक आपूर्ति शृंखला से जोड़ने पर जोर है। ओडीओपी पोर्टल भी जिले की प्रमुख औद्योगिक पहचान में ढोलक, धातु एवं लकड़ी के हस्तशिल्प और रेडीमेड गारमेंट्स को शामिल करता है।