{"_id":"620ff4e9b8ae747cda14f981","slug":"tractor-trolley-and-pickup-carrying-body-for-cremation-collide-20-injured-hasanpur-news-mbd419274173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाह संस्कार को शव लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाह संस्कार को शव लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत, 20 घायल
विज्ञापन
दाह संस्कार के लिए ट्रैक्टर ट्राली में शव रखकर जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। रहरा- गवां मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली की पिकअप से भिड़ंत हो गई। जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
थाना क्षेत्र रहरा के गांव रहरई निवासी सतवीर की पुत्री ममता की शादी करीब एक वर्ष पूर्व दीपक पुत्र हेम सिंह निवासी घघेटा थाना कैलादेवी जिला संभल के साथ हुई थी। शादी के बाद ममता बीमार हो गई। मायके में रहकर ममता उपचार करा रही थी। गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए और दाह संस्कार के लिए शव को ट्रैक्टर ट्राली में रखकर अपने गांव ले जाने लगे। तड़के तीन बजे रहरा गवां रोड पर आदमपुर मोड़ के नजदीक सामने से आ रही संतरे से भरी हुई पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
हादसे में कार चालक योगेंद्र निवासी इथमारपुर जिला आगरा सहित ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सविता, नीतू, ममता, सोमवती, निहाल सिंह, अरविंद जसपाल, लज्जा, मदनपाल, प्रेमपाल समेत करीब 20 लोग घायल हो गए। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।