फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tourist bus hit truck in Didoli Amroha four people injured in this accident

Amroha Bus Accident: चालक को झपकी आने से टूरिस्ट बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, हादसे में चार लोग घायल

Sat, 09 Jul 2022 05:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली(अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Jul 2022 05:38 PM IST
सार

हादसा नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर ओवरब्रिज पर हुआ है। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस के चालक को झपकी आने से बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Tourist bus hit truck in Didoli Amroha four people injured in this accident
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के डिडौली में चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार टूरिस्ट बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में बस चालक समेत चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने अन्य सवारियों को दूसरे वाहनों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


यह हादसा नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर ओवरब्रिज पर हुआ। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे एक टूरिस्ट बस दिल्ली से पीलीभीत जा रही थी। जैसे ही बस चौधरपुर ओवरब्रिज के पास पहुंची तो यहां हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक में जा घुसी। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

विज्ञापन

हादसे में बस चालक विक्रम सिंह निवासी महेंद्र नगर, जनपद कंचनपुर, नेपाल और यहीं के रहने वाले रोशन लाल, पीलीभीत के रसूला फरीदा बैग रीवन के सुनीति मलिक, उधम सिंह नगर के कुमखैइया नानकमत्ता निवासी राज सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चारों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। एसओ के मुताबिक क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं अन्य सवारियों को दूसरे वाहनों के माध्यम से गंतव्य के लिए सकुशल रवाना कर दिया गया है। अभी तक मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed