{"_id":"6b00b1d5aeef2934b507009b","slug":"three-year-sentence-for-man-convicted-of-grabbing-ancestral-land-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-178264-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुश्तैनी जमीन हड़पने के मामले में दोषी को तीन साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुश्तैनी जमीन हड़पने के मामले में दोषी को तीन साल की सजा
विज्ञापन
अमरोहा। दलित किसान की पुश्तैनी जमीन हड़पने के लिए धोखाधड़ी करने के करीब सात साल पुराने मामले में न्यायालय ने गढ़मुक्तेश्वर निवासी ओमी को तीन साल के कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी फिलहाल जमानत पर था।
मामला बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर पटवा निवासी अनुसूचित जाति के परम सिंह से जुड़ा है। उनके परदादा विशना की खेती की जमीन गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दियावली मुनजब्ता में थी, जिस पर परिवार पीढ़ियों से खेती कर रहा था। आरोप है कि आठ दिसंबर 2018 को जमीन हड़पने के लिए खुर्शीदा के पक्ष में बैनामा करा दिया गया। इसमें मदन सिंह ने भूमिका निभाई, जबकि इश्तयाक और भोगराम गवाह बने। विरोध करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस से सुनवाई नहीं होने पर परम सिंह ने अदालत की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी और धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई। एडीजीसी मनोज सक्सेना ने बताया कि विवेचना में गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव सदावली निवासी ओमी की भूमिका सामने आई। पुलिस ने पहले नामजद चारों आरोपियों के नाम विवेचना से निकालकर ओमी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जहां से बाद में जमानत मिल गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अंतिम सुनवाई के बाद न्यायालय ने ओमी को धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा और 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया।