फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three vehicles, including a dumper, involved in illegal mining were seized.

Amroha News: अवैध खनन में लगे एक डंपर समेत तीन वाहन सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles, including a dumper, involved in illegal mining were seized.
अमरोहा। जिला खनन अधिकारी केबी सिंह ने सोमवार को देहात व हाईवे पर छापेमारी कर अवैध खनन में लगे एक डंपर समेत तीन वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को देहात क्षेत्र के गांव धनौरी मीर में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े हैं और उनको सीज कराने की कार्रवाई की गई है। जोया टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक डंपर स्टोन डस्ट से भरा पकड़ा गया। गाड़ियों के कागज अधूरे मिलने पर गाड़ियों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय सत्र में अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त 260 वाहनों को जिले के अलग-अलग थानों में निरुद्ध कराकर 113.64 लाख रुपये का राजस्व राजकीय कोषागार में जमा कराया गया है। साथ ही तहसील हसनपुर में 15 लोगों को तहसील के माध्यम से नाेटिस भी जारी किया गया है। बता दें कि चार दिन पहले एसडीएम नौगांवा सादात की गाड़ी खनन कारोबारियों का पीछा करते हुए खाई में फंस गई थी। वहीं, शनिवार की शाम खनन माफियों ने खनन अधिकारी को भी कार्रवाई के दौरान घेर लिया था। जिसका मुकदमा डिडौली थोन में दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed