फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three trucks laden with grain, caught from the house of a galla trader, disappeared

गल्ला कारोबारी के घर से पकड़े गए अनाज से लदे तीन ट्रक गायब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three trucks laden with grain, caught from the house of a galla trader, disappeared
एक गल्ला कारोबारी के घर में छापा मारकर पकड़े गए अनाज से भरे तीन ट्रक गायब कर दिए गए। ट्रक कहां गए ये कार्रवाई करने वाले अधिकारी भी बताने की बजाय अनभिज्ञता जता रहे हैं। यही नहीं थाना प्रभारी के मुताबिक, इस अधिकारी ने कार्रवाई के दौरान बृहस्पतिवार रात फोन करके उनसे थाने से पुलिस की मांग की। अधिकारी के साथ गश्त कर रही पुलिस भी भेजी गई। एसडीएम ने इस बारे में कहा अनाज के ट्रक पकड़े की सूचना मिली, लेकिन किस अधिकारी ने पकड़े और ट्रक कहां गए इस बारे में पता करा रहे हैं।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी का है। यहां के एक गल्ला कारोबारी के घर बृहस्पतिवार रात 11 बजे तहसील के एक अधिकारी ने छापा मारा। कार्रवाई से पहले अधिकारी ने थाना प्रभारी को सुरक्षा के लिहाज से थाना प्रभारी को फोन करके पुलिस की भी मांग की। एसओ के मुताबिक, क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिस कर्मी अधिकारी के साथ सुरक्षा के लिहाज से भेजे गए। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की मौजूदगी में करीब एक घंटा कार्रवाई चली। इस दौरान अनाज से भरे तीन ट्रक भी पकड़े गए। कारोबारी अधिकारी और पुलिस को चकमा देकर घर से भागने में कामयाब हो गया। पूरी कार्रवाई के कुछ ग्रामीण भी गवाह बने। क्योंकि कार्रवाई की जानकारी पर गांव के कुछ लोग जागकर गल्ला कारोबारी के घर पहुंच गए थे। इसके बाद मामला रफादफा करने के इरादे से अनाज से भरे ट्रक गायब कर दिए गए। ट्रकों को न ही थाने लाया गया और न ही तहसील में। इस बारे में जब कार्रवाई करने वाले अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने ट्रक पकड़े जाने से साफ इनकार कर दिया। सिर्फ इतना कहा कि पूर्ति निरीक्षक को मोहरका पट्टी के राशन डीलरों का स्टॉक चेक करने के उन्होंने निर्देश दिए हैं। वहीं थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि रात में एक अधिकारी ने फोन कर कहा था कि वह मोहरका पट्टी में छापामार कार्रवाई कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी भेज दिए जाएं। इसलिए रात्रि गश्त वाले कुछ पुलिस कर्मी भेजे थे। इसके बाद अधिकारी ने क्या कार्रवाई की, ये वही बताएंगे।
विज्ञापन

मोहरका पट्टी में गल्ला कारोबारी के यहां से अनाज लदे तीन ट्रक पकड़े जाने की चर्चा पूरे इलाके में है, लेकिन जिस अधिकारी ने यह कार्रवाई की, वह खुद जानकारी से इनकार कर रहे हैं। उधर क्षेत्र में चल रही चर्चा और ग्रामीणों के आरोप के मुताबिक अधिकारी ने उनके सामने तीन ट्रक पकड़े थे। उधर संबंधित अधिकारी द्वारा कार्रवाई से इनकार करने से जाहिर हो रहा है कि पकड़े गए अनाज को कालाबाजारी कर बेच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी में गल्ला कारोबारी के यहां अनाज लदे कुछ ट्रक पकड़े जाने की सूचना मिली है। किस अधिकारी ने यह ट्रक पकड़े थे। यह जानकारी की जा रही है। संबंधित अधिकारी से इस संबंध में बात करेंगे-अरुण कुमार एसडीएम मंडी धनौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed