फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three thieves arrested with 13 bikes

Amroha News: 13 बाइकों के साथ तीन चोर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three thieves arrested with 13 bikes
अमरोहा। सैदनगली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन लाेगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से अलग अलग राज्यों से चोरी हुई 13 बाइकें और स्कूटी बरामद की हैं। पकड़े गए चोरों के तीन साथी अभी फरार हैं। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। एसपी ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने रविवार को कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में बताया कि सैदनगली पुलिस द्वारा रविवार सुबह छह बजे हसनपुर संभल रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे तीन अलग अलग बाइकों पर सवार तीन लोगों को रुकने का इशारा किया। लेकिन वह भागने लगे। पुलिस द्वारा तीनों को बाइक समेत पकड़ लिया गया। तीनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइकें मिलीं। शक होने पर पुलिस ने तीनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बाइक एवं स्कूटी चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना कुबूल किया। तीनों ने अपना नाम सूफियान निवासी मोहल्ला लाल बाग थाना हसनपुर, अबुल हसन निवासी अल्लीपुरा थाना सैदनगली और अतीक निवासी पाकवाड़ा थाना सैदनगली बताया। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर 13 चोरी की बाइकें और एक स्कूटी बरामद की है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों शातिर चोर अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली और गाजियाबाद आदि से बाइक और स्कूटी की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। नंबर, इंजन नंबर और नंबर प्लेट बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच देते थे। चोरी के इस खेल में उनके दो अन्य साथी भी शामिल हैं, जोकि दिल्ली और गाजियाबाद में बाइक रिपेयर का काम करते हैं। दोनों ही एक साइबर कैफे संचालक की मदद से दोपहिया की फर्जी आरसी तैयार कराते थे। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed