{"_id":"61a7c852810443293c48d9e6","slug":"three-stolen-bikes-hidden-in-bushes-recovered-two-people-arrested-gajraula-news-mbd411268243","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में छिपाई गई चोरी की तीन बाइकें बरामद, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में छिपाई गई चोरी की तीन बाइकें बरामद, दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
गजरौला थाना पुलिस द्वारा चोरी की बाइक संग पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : JPNAGAR
गजरौला(अमरोहा)। चेकिंग के दौरान गजरौला पुलिस ने बाइक सवार दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाई गईं तीन बाइक बरामद कीं। जिनको मेरठ के परतापुर और गाजियाबाद की डासना जेल के बाहर से चोरी किया था।
बीती रात कुमराला चौकी इंचार्ज अरुण कुमार शातिर अपराधियों और संदिग्धों की धर पकड़ को पक्का पुल पर चेकिंग कर रहे थे। करीब पौने तीन बजे एक बाइक पर सवार दो युवक आए। पुलिस ने दोनों को रोककर बाइक के कागज दिखाने को कहा। वह कोई कागज नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी हसनपुर के काला शहीद मोहल्ला निवासी नूर मोहम्मद व मोनू उर्फ शाहनवाज हैं। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की होने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर बूढ़े बाबा की ज्यारत के निकट झाड़ियों में छिपाई गईं तीन अन्य बाइक बरामद कीं। जिनको बेचने के लिए छिपाया गया था।
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि नूर मोहम्मद व मोनू शातिर अपराधी हैं। आस पास के इलाकों के साथ ही पड़ोसी जिलों से भी बाइक चोरी करते हैं। उनकी नंबर प्लेट बदल कर बेचते हैं। बरामद बाइकों में एक 2018 में गाजियाबाद की डासना जेल के निकट से व दो बाइक 2015 में मेरठ के परतापुर से चोरी करना कबूल किया। मसूरी व परतापुर थाने में बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। चालान किया जा रहा है।