फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three nomination papers were filed on the first day

पहले दिन तीन नामांकन पत्र हुए दाखिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three nomination papers were filed on the first day
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन की खाता खुल गया। भाजपा के तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल कर चुनाव में ताल ठोक दी है। तीनों प्रत्याशियों ने शांतिपूर्ण तरीके से पर्चा दाखिल करते हुए सादगी का परिचय दिया। वहीं नामांकन के चलते कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नामांकन कक्षों में प्रत्याशी के साथ केवल दो प्रस्तावकों को जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। दूसरे चरण के लिए 21 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले की चारों विधानसभा सीटों की नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट स्थित अलग-अलग कक्षों में चल रही है। पहले ही दिन भाजपा के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें हसनपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने पर्चा दाखिल किया। वहीं धनौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा ने नामांकन करते हुए दावेदारी पेश की है। वहीं नौगांवा सादात सीट से प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल ने पर्चा दाखिल कर ताल ठोक दी है।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट परिसर छावनी बना रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। दो-दो नामांकन पक्षों के बाहर पुलिस फोर्स के साथ एक-एक सीओ तैनात रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले तीनों प्रत्याशियों ने अपने घरों में पूजा की और दोपहर में अपने-अपने चुनाव कार्यालयों का हवन पूजन के साथ उद्घाटन किया। धनौरा सीट से प्रत्याशी राजीव तरारा चप्पल पहनकर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। तीनों ही प्रत्याशियों ने भारी मतों से अपनी जीत का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed