फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three live animals being taken for harvesting recovered, one arrested, three absconding

कटान को ले जाए जा रहे तीन जिंदा पशु बरामद, एक गिरफ्तार, तीन फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three live animals being taken for harvesting recovered, one arrested, three absconding
अमरोहा। मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने पिकअप में भरे तीन पशुओं को जिंदा बरामद कर लिया। तस्कर इन पशुओं को कटाने के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि बुधवार को एसआई कृपाल सिंह अपने सहयोगी कांस्टेबल अनुज कुमार के साथ रज्जाकपुर चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी लकड़ा चौराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप गाड़ी में पशुओं को भरकर कटान करने ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। घेराबंदी कर पिकअप को मोहल्ला नौगजा चौराहे पर रोक लिया। पुलिस को देखकर पिकअप में सवार दो युवक मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम ताहिर निवासी पायंती कला डिडौली बताया। पिकअप में तीन जिंदा पशु मिले। पैर बांधकर पशुओं को निर्ममता के साथ भरा गया था। जबकि पुलिस से बचने के लिए पिकअप का चेचिस और इंजन नंबर के अक्षर मिटा रखे थे। अन्य दोनों आरोपियों के नाम दानिश मोहल्ला सही चबूतरा और हामिद निवासी मोहल्ला जाफरी प्रकाश में आए। एसपी के मुताबिक मामले में तस्कर ताहिर, दानिश और हामिद के खिलाफ धोखाधड़ी और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार ताहिर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed