फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three lakh rupees grabbed in the name of making the job permanent in FCI

ई कराने के नाम पर 3 लाख रुपये हड़पेएफसीआई में नौकरी स्थायी कराने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:45 AM IST
सार

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में नौकरी स्थाई कराने के नाम पर जनरल स्टोर संचालक ने सेवानिवृत्त शिक्षक से तीन लाख रुपये हड़प लिए। लेकिन तब से अब तक न तो सचिन कुमार परमानेंट हुआ और न आरोपी मुकेश कुमार रस्तोगी ने उनके रुपये वापस किए। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी मुकेश कुमार रस्तोगी के खिलाफ अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Three lakh rupees grabbed in the name of making the job permanent in FCI

विस्तार

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में नौकरी स्थाई कराने के नाम पर जनरल स्टोर संचालक ने सेवानिवृत्त शिक्षक से तीन लाख रुपये हड़प लिए। पांच साल बाद भी न तो नौकरी स्थाई हुई और न रुपये वापस मिले। पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक की तहरीर पर नौगांवा सादात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव काजीपुरा में रिटायर्ड शिक्षक करन सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा सचिन कुमार भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में अस्थाई तौर पर नौकरी करते हैं। स्थाई नौकरी के लिए मामला प्रयागराज हाई कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि रिटायर्ड शिक्षक करन सिंह की मुलाकात बिजनौर जनपद में स्योहारा थानाक्षेत्र के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी मुकेश रस्तोगी से हुई थी। मुकेश रस्तोगी किराना स्टोर से चलाते हैं। आरोप है कि उन्होंने नौकरी परमानेंट के लिए चल रहे न्यायालय में मुकदमा तीन महीने के भीतर पक्ष में कराने का झांसा दिया। सौदा चार लाख रुपये में तय हुआ था। जिसमें यह शर्त रखी गई कि यदि तीन माह के अंदर केस नहीं सुलझता है तो एक लाख रुपये खर्चे के काटकर शेष तीन लाख रुपये वापस कर दिए जाएंगे। मामला बेटे की नौकरी का था इसलिए करन सिंह ने चार लाख रुपये मुकेश रस्तोगी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन तब से अब तक न तो सचिन कुमार परमानेंट हुआ और न आरोपी मुकेश कुमार रस्तोगी ने उनके रुपये वापस किए। पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी मुकेश कुमार रस्तोगी के खिलाफ अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed