फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three including mother and daughter arrested for demanding extortion from businessman

Amroha News: कारोबारी से रंगदारी मांगने वाली मां-बेटी समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 27 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three including mother and daughter arrested for demanding extortion from businessman
नौगांवा सादात (अमरोहा)। कारोबारी को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर रंगदारी मांगने वाली बिजनौर की मां-बेटी समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव में कारोबारी का परिवार रहता है। जनवरी 2023 में कारोबारी अपने दुकान पर बैठे थे। जनपद बिजनौर के थाना शेरपुर निवासी मां-बेटी दुकान पर पहुंची और आर्थिक तंगी का हवाला देकर मदद मांगी। दुकान से जाते समय दोनों कारोबारी का मोबाइल नंबर ले गईं। लेकिन एक सप्ताह बाद काल कर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मुकदमा से बचने के एवज में 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। लगातार मां-बेटी के उत्पीड़न से कारोबारी परेशान रहने लगा। इस बीच मां-बेटी के दो साथी सामने आए और उन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की जिम्मेदारी ली। जिसके बाद कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा कारोबारी ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर नौगांवा सादात पुलिस ने बिजनौर जनपद के थाना शेरकोट क्षेत्र के एक गांव निवासी मां-बेटी के एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस की जांच में मां-बेटी के दो साथी साजिद व बब्बू निवासी नूरपुर के नाम भी प्रकाश में आए। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। शनिवार को सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि आरोपी मां-बेटी और साजिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कारोबारी के बुलाने पर तीनों रंगदारी की रकम लेने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed