फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three including businessman died of corona virus

व्यापारी समेत तीन की कोरोना से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three including businessman died of corona  virus
अमरोहा। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। वहीं संक्रमितों के मरने का भी सिलसिला जारी है। सोमवार को जिले के तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में किराना व्यापारी, आम के बाग का ठेकेदार शामिल है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 33 पहुंच गई है। इसके अलावा जिले में 36 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जिले के आम के बाग के ठेकेदार (57) की पंद्रह दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके ठेकेदार को टीएमयू में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। वहीं 76 वर्षीय किसान के संक्रमित होने पर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया था। लेकिन रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें टीएमयू ले जाने के लिए घर से निकले, मगर रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके अलावा जिले के किराना व्यापारी की इलाज के दौरान फरीदाबाद में मौत हो गई। वहीं सोमवार को सरकारी लैब से 265 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि जिले में ट्रूनेट और एंटीजन किट से 1272 लोगों की जांच की गई। 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके अलावा 59 लोगों को कोविड हास्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 2187 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed