फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three funeral pyres arose one after the other in Hakampur village, mourning spread, stoves not lit

Amroha News: हाकमपुर गांव में एक के बाद एक उठीं तीन आर्थियां, पसरा मातम, नहीं जले चूल्हे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Three funeral pyres arose one after the other in Hakampur village, mourning spread, stoves not lit
रजबपुर(अमरोहा)। शनिवार की रात अतरासी रोड पर ग्राम प्रधान विशाल समेत तीन लोगों की मौत के बाद हाकमपुर गांव में मातम पसर गया। रविवार की दोपहर एक के बाद एक तीन अर्थियां गांव से उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। अलग-अलग परिवारों में हुई तीन मौत में शामिल होने पहुंचे लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। ग्राम प्रधान विशाल और गांव के ही रहने वाले राजन अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। जबकि मृतक मनोज के बेटे का सोमवार को जन्मदिन है।
विज्ञापन

मृतक ग्राम प्रधान विशाल के पिता रविंद्र सिंह पेशे से किसान हैं। विशाल के परिवार में पत्नी रश्मि के अलावा दो बेटे कृष्ण और वेदांश हैं। जबकि मृतक राजन के पिता रमेश सिंह की भी कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। उनके छोटे भाई मोनू की भी दो साल पहले सड़क हादसे में जान चली गई थी। राजन के परिवार में पत्नी गुड्डी के अलावा एक बेटा वेदांश है। वेदांश सोमवार यानी आज दो साल का हो जाएगा। उसका आज दूसरा जन्मदिन है, लेकिन उसके जन्मदिन से एक दिन पहले ही पिता की मौत के बाद वह बदहवास है। तीसरे मृतक मनोज उर्फ मंजीत के पिता सतपाल सिंह रजबपुर थाने में चौकीदार के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

मनोज के परिवार में पत्नी पायल के अलावा एक छह माह का बेटा है। जबकि मनोज चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। शनिवार की रात हादसे के बाद डीएम राजेश कुमार त्यागी भी जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। इस दौरान उनके निर्देश पर रात में ही शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद रविवार की दोपहर गांव हाकमपुर में एक के बाद एक तीन आर्थियां उठीं। भाजपा, सपा, बसपा और रालोद समेत कई राजनैतिक दलों के नेताओं समेत हजारों लोग शामिल हुए। बाद में परिजनों ने तिगरी गंगा घाट पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि कमरुद्दीन की मढैयां के रहने वाले मृतक अमित के परिजनों ने भी उनके शव का संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed