फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three dengue patients found in Lisdi Khurd village

लिसड़ी खुर्द गांव में डेंगू के तीन मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three dengue patients found in Lisdi Khurd village
लिसड़ी खुर्द गांव में डेंगू के तीन मरीज मिले
विज्ञापन

कैंप लगाकर की गई जांच में बुखार के 307 मरीज पाए गए
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंप लगाकर की गई जांच के दौरान लिसड़ी खुर्द गांव में डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। जबकि बुखार के 307 मरीज पाए गए। सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

सीएमओ डॉ राजीव सिंघल ने बताया कि अमरोहा के गांव देहरा व सैदपुर इम्मा, मंडी धनौरा के लिसड़ी खुर्द, सुजामना, गंगेश्वरी के गांव रहरा, जोया के गांव जलालपुर घना, सलामतपुर, अतरासी कला और हसनपुर के कस्बा उझारी में विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाये गए। जिनमें कुल 898 रोगियों की जांच की गई। जिसमें 307 बुखार के नए मरीज पाए गए। सभी बुखार के मरीजों की एनएस-1 टायफाइड, मलेरिया आरडीटी किट द्वारा जांच की गई। इस दौरान निसड़ी खुर्द गांव में डेंगू के तीन मरीज पाए गए। सीएमओ ने बताया कि अब जिला संयुक्त चिकित्सालय में 16, निजि चिकित्सालय सिद्धी विनायक अस्पताल में 1, पेनासिया अस्पताल 2, जीवन ज्योति अस्पताल जोया रोड, अमरोहा में 1, गलोकल अस्पताल 4, मिताली अस्पताल 2, भवानी बच्चो के अस्पताल में 1, ओम नर्सिंग होम में 1, डॉ जावेद हास्पीटल में 2 डेंगू के मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed