फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three arrested in loot

लूटपाट के तीन आरोपी दबोचे, नकदी-हथियार बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
three arrested in loot
हसनपुर/मरोहा। कोतवाली क्षेत्र में करीब एक माह पहले दो युवकों से लूटपाट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से दो आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों से लूटी गई नकदी, तमंचा, कारतूस, मोबाइल, बाइक और चाकू बरामद किया गया है। एएसपी ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलाया किया है। घटना में शामिल दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात हसनपुर पुलिस गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि एक गिरोह कांशीराम कालोनी के पास बाग में छिपा है। जो आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने टीम के साथ घेराबंदी करके तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। जबकि यहां दो आरोपी बाइक से फरार हो गए। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने दो नवंबर को रामपुर भूड़ निवासी नीटू सागर और रंजीत के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों से 31 हजार रुपये और मोबाइल लूटा गया था, मारपीट कर घायल कर दिया था। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए देवेंद्र और श्रीचंद निवासी गांव करनपुरी थाना हसनपुर और बोबी निवासी गांव चकौरी थाना हसनपुर से लूटी गई रकम में से 15 हजार रुपये, एक तमंचा, चाकू, एक कारतूस, बाइक और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। मौके से घटना में शामिल अंकित निवासी ब्लॉक कालोनी हसनपुर और पदम सिंह निवासी गांव चकौरी थाना हसनपुर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed