फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   threatening

हमारे तीनों साथियों को जेल से रिहा करवा दो वरना तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
threatening
अमरोहा। हमारे तीन आदमियों को जेल से रिहा करवा दो... वरना तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देंगे। कुछ इस तरह की धमकियां देने के मामले में रजबपुर पुलिस ने दो महिलाओं समेत मुरादाबाद के 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के तीन साथी युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में फरीदाबाद जेल में बंद है।
विज्ञापन

यह मामला रजबपुर थाना से जुड़ा है। क्षेत्र के गांव मंगूपुरा गांव में मजदूर राजवीर सिंह का परिवार रहता है। उन्होंने डीआईजी मुरादाबाद को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके भाई के बेटे प्रमोद का 29 मई को हरियाणा में अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने फोन कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी थी। रुपये नहीं देने पर भतीजे को जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में थाना सराय ख्वाजा जिला फरीदाबाद हरियाणा में एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रकरण में पुलिस ने सराय ख्वाजा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल तीनों आरोपी फरीदाबाद जेल में बंद है। लेकिन तभी से कुछ लोग परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी फोनकर पीड़ित परिवार से कहते हैं कि हमारे तीनों साथियों की जेल से रिहा करा दो...वरना तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देंगे। डीआईजी ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और रजबपुर थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर डबल फाटक मुरादाबाद निवासी सतीश, इंद्रपाल, सूरज, विजेंद्र, जगदीश, मनोज, राजेद्र, मितखा और इंद्रपाल की पत्नी शशीया व मितखा की पत्नी अकिला के खिलाफ धमकी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed