फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Threatened to kill former District Panchayat President's husband over phone

Amroha News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill former District Panchayat President's husband over phone
गजरौला। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह को फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वालों ने कहा कि खनन करने की पुलिस-प्रशासनिक अफसरों से बहुत शिकायत करते हो। पेट्रोल पंप या उसके आस पास दिखाई दिए तो जान से मार देंगे। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौधरी चरण सिंह नगर में रहने वाले भूपेंद्र सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह के पति हैं। उनका कहना है कि वह बुधवार की रात पौने दस बजे घर में लेट रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर फोन आया। उनका आरोप है कि फोन करने वाले ने उनको गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहा कि हमारे द्वारा किए जाने वाले खनन की अफसरों से बहुत शिकायत करते हो। धमकी दी कि भूपेंद्र सिंह अफजलपुर लूट में चल रहे पेट्रोल पंप या उसके आस पास दिखाई दिए तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति का आरोप है कि उनका पेट्रोल पंप को लेकर विवाद चल रहा था। उनके पक्ष में फैसला आ जाने के कारण आरोपी बौखला गए हैं। जिसके कारण उनको धमकी दी गई। पुलिस ने उनकी तहरीर पर गुरमीत सिंह उर्फ टिंकू धारीवाल, पिंटू धारीवाल व हैबतपुर गौसाईं निवासी हैप्पी प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed