फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thousands of devotees took a dip in the Ganges at Tigri, Brajghat on Purnima

पूर्णिमा पर तिगरी, ब्रजघाट में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a dip in the Ganges at Tigri, Brajghat on Purnima
पूर्णिमा पर गजरौला के ब्रजघाट में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्य किए। श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण ब्रजघाट पुल पर जाम के हालत बने रहे। वाहन रेंग रेंग कर आगेे बढ़े। ट्रैफिक को संभालने के लिए पुलिस को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भाद्रपद पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए ब्रजघाट व तिगरी में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला रविवार की आधी रात के बाद से ही शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उद्घोष संग सोमवार तड़के गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे धार्मिक कार्य किए। प्रसाद वितरण कर सुख समृद्घि की कामना की। दूर दराज के श्रद्घालु निजी वाहनों से गंगा स्नान करने आए थे। स्नान के बाद जल्दी निकलने के चक्कर में ब्रजघाट पुल पर जाम लग गया। इससे वाहनों के पहिए थम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed