{"_id":"6a399d077dbf8295280d03ee","slug":"thieves-terrorize-didauli-area-target-homes-of-farmers-and-orphaned-children-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-166529-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डिडौली क्षेत्र में चोरों का आतंक, किसान और अनाथ बच्चों के घर को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डिडौली क्षेत्र में चोरों का आतंक, किसान और अनाथ बच्चों के घर को बनाया निशाना
Tue, 23 Jun 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार रात चोरों ने अलग-अलग गांवों में दो घरों को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात और घरेलू सामान चोरी करलिया। एक ओर नौरंगी गांव में किसान के घर से हजारों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए गए, वहीं सिरसा मनिहार गांव में तीन अनाथ बच्चों के सूने घर में नकब लगाकर नगदी और बर्तन चोरी कर लिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नौरंगी गांव निवासी किसान कर्मवीर सिंह के घर रविवार देर रात अज्ञात चोर दीवार फांदकर भीतर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे 32 हजार रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सोमवार तड़के उस समय हुई जब कर्मवीर सिंह नलकूप चलाने के लिए उठे। घर का सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, सिरसा मनिहार गांव में चोरों ने स्वर्गीय धर्मवीर सिंह के मकान को निशाना बनाया। धर्मवीर की 15 वर्षीय बेटी साक्षी अपने दो छोटे भाइयों 12 वर्षीय दीपांशु और छह वर्षीय आशीष के साथ आंगन में सो रही थी। इसी दौरान चोर मकान की दीवार में नकब लगाकर घर में दाखिल हो गए। चोर घर में रखी 300 रुपये की नगदी और कीमती घरेलू बर्तन चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह बच्चों के जागने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डिडौली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना मेरी जानकारी में नहीं हैं, अगर चोरी हुई तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।