{"_id":"698e30c773c9b8f0f5049a4b","slug":"thieves-stole-solar-panels-from-three-shops-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-157403-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चोरोंं ने तीन दुकानों के सोलर पैनल किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चोरोंं ने तीन दुकानों के सोलर पैनल किए चोरी
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। चोरों ने नगर के बाईपास मार्ग स्थित तीन दुकानों पर लगे सोलर पैनलों को चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दुकान से कुछ कदमों की दूरी पर खेत में कुछ सोलर पैनल मिट्टी में दबे हुए मिल गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नगर के बाईपास मार्ग पर सुखदेव, सुरेश और जाने आलम की दुकान हैं। तीनों दुकानों की छत पर सोलर पैनल लगे हुए हैं। बुधवार की रात तीनों दुकानदार दुकान बंद करके अपने घर को चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह दुकानों पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। छतों पर जाकर देखा तो सोलर पैनल गायब थे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुकानदारों की मदद से सोलर पैनलों को तलाश किया तो दुकानों से कुछ कदमों की दूरी पर स्थित खेतों में मिट्टी में दबे पांच सोलर पैनल मिल गए।
पीड़ित दुकानदार सुखदेव ने बताया कि चोरों ने तीन दुकानों से सात सोलर पैनल चोरी किए थे। इनमें से पांच खेत में दबे हुए मिल गए, अभी दो सोलर पैनल गायब हैं। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद