{"_id":"6603461fdfdb8bccd90920c4","slug":"thieves-stole-goods-from-hafizs-house-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-116115-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाफिज के घर में चोरों ने माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाफिज के घर में चोरों ने माल उड़ाया
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। हाफिज के घर छत के सहारे दाखिल हुए चोर पौने तीन लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण सहित कई लाख रुपये का माल समेट ले गए। अगले दिन घर आने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव बसैली निवासी इशरत अली गढ़मुक्तेश्वर की मस्जिद के हाफिज हैं। नजदीकी गांव कर्मल्लीपुर में उनकी रिश्तेदारी है। रविवार की रात वह गढ़मुक्तेश्वर में थे। पत्नी भूरी खातून बच्चों के साथ रिश्तेदारी में कर्मल्लीपुर में गई थी। घर पर निचले तल में उनकी मां मशरून व बहन आसिया सो रही थीं। छत के जीने का दरवाजा खुला रह गया था। जिससे दाखिल हुए चाेरों ने सेफ का ताला तोड़ा। उसमें रखे 2.85 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह उनकी पत्नी रिश्तेदारी से आई तो सेफ के ताले टूटे देख घर में चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि चोरी की जानकारी मिली है। छानबीन कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
-- -- --