{"_id":"63470f93114aa64ade12d260","slug":"thie-in-ffarm-house-hasanpur-news-mbd4441677129","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के फार्म हाउस में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के फार्म हाउस में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के फार्म हाउस में चोरी
उत्तराखंड की खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक हैं उमेश कुमार
हसनपुर(अमरोहा)। उत्तराखंड की खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित फार्म हाउस में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मंगलवार रात यहां से दो एलईडी चोरी कर ली। इसके अलावा गेट तोड़कर लग्जरी कार भी चोरी करने का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से देहरादून निवासी उमेश कुमार उत्तराखंड में ही खानपुर विधानसभा सीट से इस बार निर्दलीय विधायक चुने गए हैं। कई वर्षों से उमेश कुमार का हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रजोहा से गजरौला को जोड़ने वाले मार्ग पर फार्म हाउस बना हुआ है। यहां वह अक्सर छुट्टियां बिताने आते हैं। अभी चार अक्तूबर को वह फार्म हाउस आए थे। फार्म हाउस के परिसर में ही एक मंदिर बना हुआ है। फार्म हाउस की देखरेख करने वाले रामनिवास का कहना है कि रोजाना रात को यहां मंदिर पर पंडित गौरव शर्मा रहते हैं। उनके साथ डोमखेड़ा निवासी रुस्तम भी रात में रखवाली करते हैं। मंगलवार की रात को चोरों ने फार्म हाउस को निशाना बनाया। दीवार फांदकर अंदर घुसे चोरों ने दो एलईडी चोरी कर लीं। इसके बाद लग्जरी कार चोरी करने की कोशिश की। कार में बैठकर उसे स्टार्ट कर लिया और गेट में टक्कर मार दी। इससे गेट भी टूट गया। इसके बाद कार को वहीं पर छोड़कर चोर फरार हो गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की और केस दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।